कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : सायना के स्वर्ण के साथ भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली। राजधानी में आयोजित 19वें राष्टमंडल खेलों में इतिहास रचते हुए भारत ने कुल 38 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इन खेलों के जनक इंग्लैंड को तीसरे स्थान पर धकेलते हुए भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कुल 74 स्वर्ण पदकों के साथ आस्ट्रेलिया पहले स्थान पर रहा।
गुरूवार को बैडमिंटन की व्यक्तिगत स्पर्धा में सायना नेहवाल तथा युगल मुकाबलों में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की स्वर्णिम सफलता के साथ आखिरी दिन भारत ने दो स्वर्ण पदकों सहित कुल पांच पदक हासिल किए। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 101 हो गई। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने 38 स्वर्ण और कुल 101 पदक जीतें है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने वाली सायना ने मलेशिया की ली चु वोंग को 19-21, 23-21, 21-13 से पराजित कर देश को अंतिम स्वर्ण दिलाया। इससे पहले ज्वाला और अश्विनी की जो़डी ने बैडमिंटन की महिला युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि पुरूषों के हॉकी मुकाबले में देश को रजत से ही संतोष करना प़डा। टेबल टेनिस में भारत को दो कांस्य पदक मिले।
ज्वाला और अश्विनी की जो़डी ने फाइनल मुकाबले में सिंगापुर की यावो लेई और सारी शिन्ता की जो़डी को 21-16, 21-19 से मात दी। ज्वाला और अश्विनी की जो़डी को खेलों में दूसरी वरीयता दी गई थी। सीरीफोर्ट स्पोट्र्स काम्लेक्स में इस भारतीय जो़डी ने सिंगापुर की जो़डी को 39 मिनटों में हराया। इस जीत के साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 37 हो गई। उधर, विश्व चैम्पियन आस्टे्रलिया ने मेजर ध्यानचन्द नेशनल स्टेडियम में खेले गए पुरूष हॉकी के खिताबी मुकाबले में मेजबान भारत को 8-0 से हराकर 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी जबकि आस्टे्रलिया ने लगातार चौथी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। आस्टे्रलिायई टीम ने खेल के 17वें, 20वें, 28वें, 34वें, 51वें, 60वें, 67वें और 70वें मिनट में गोल किया जबकि भारत ने गोल करने के कई मौके गंवाए। 14वें और 57वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर इनमें से एक थे, जिन्हें भारतीय खिलाç़डयों ने यू हीं जाया कर दिया। हॉकी में आस्टे्रलिया को पुरूषों के साथ-साथ महिला वर्ग का भी स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। महिला टीम ने बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट के जरिए पराजित किया था। इस हार के साथ भारत का पहली बार राष्ट्रमंडल हॉकी में स्वर्ण जीतने का सपना धरा का धरा रह गया। भारतीय टीम को हालांकि रजत पदक मिला। इस टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली दफा कोई पदक जीता है। वर्ष 1998 में यह टीम पांचवें और 2006 में चौथे स्थान पर रही थी। 2002 में इसने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लिया था। टेबल टेनिस की महिला युगल स्पर्धा में भारत की मौमा दास और पॉलोमी घटक ने कांस्य पदक जीता। इन दोनों ने आस्ट्रेलिया की पेरी कैम्बेल-इनेस और विवियन तान को 11-14, 11-7, 11-1 से मात दी। दूसरी ओर से टेबल टेनिस की पुरूष एकल स्पर्धा में भी भारत को कांस्य मिला। भारती खिल़ाडी सरथ कमल ने हमवतन सौम्यदीप रॉय को 11-8, 11-5, 12-10, 11-9 हराकर यह पदक हासिल किया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें