कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खेलगांव फ्लैट् लेने की डीडीए की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति से खेलगांव के फ्लैटों को अपने अधिकार में लेने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी। डीडीए की प्रवक्ता नीमो धर ने बताया, ""हमने खेलगांव के फ्लैटों को अपने अधिकार में लेने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी है।

प्रक्रिया पूरी करने में थो़डा समय लगेगा।"" उन्होंने बताया कि खेलगांव के फ्लैटों पर ताला लगाने के बाद इन्हें बेचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के समीप स्थित खेलगांव के 34 भवनों में 1,168 फ्लैट् बनाए गए हैं। दो से पांच कमरों वाले फ्लैट् में शयन कक्ष, हॉल, रसोई घर की सुविधा है। आयोजन समिति के मुताबिक खेलगांव से सामग्रियों को महीने के अंत तक हटा लिया जाएगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें