कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : पहलवानों और निशानेबाजों ने दिलाई स्वर्णिम सफलता

नई दिल्ली। 19वें राष्ट्रमंडल खलों में मंगलवार का दिन भारत के लिए सुनहरा साबित हुआ। पहलवानों ने जहां तीन स्वर्ण पदक जीते तो निशानेबाजों ने दो स्वर्ण जीतकर  स्वर्णिम सफलता हासिल की और भारत की झोली में पांच स्वर्ण पदक डाल दिए। अंक तालिका में भारत अब आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
भारतीय पहलवानों ने ग्रीको रोमन कुश्ती के तीनों वर्गो क्रमश : 60 किलोग्राम, 74 किलोग्राम और 96 किलोग्राम वर्ग में अपना झंडा लहराया। 60 किलोग्राम वर्ग में रवींद्र कुमार, 74 किलोग्राम वर्ग में संजय कुमार और 96 किलोग्राम वर्ग में अनिल कुमार ने जीत हासिल कर भारत की झोली में सिर्फ कुश्ती में तीन स्वर्ण पदक डाले। 60 किलोग्राम वर्ग में रवींद्र सिंह ने ब्रिटेन के क्रिस्टोफर टेरेस बॉसन को 7-2 से पराजित किया। रवींद्र ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में मंगलवार को घरेलू दर्शकों की हौसला अफजाई के बीच क्वालीफाइंग में श्रीलंका के एएसएसडी कुमार को 13-0 से पराजित किया।
ग्रीको रोमन कुश्ती में स्वर्ण हासिल करने वाले पहले पहलवान बने रवींद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ""मैं अपनी सफलता से बेहद खुश हूं। मुझे खुशी इस बात की है कि मैं ग्रीको रोमन में देश को स्वर्ण दिलाने वाला पहला पहलवान हूं।"" रवींद्र ने कहा कि इस मुकाबले को देखने के लिए उनके पिता और भाई भी पहुंचे थे और सबको उनकी इस ऎतिहासिक सफलता पर गर्व है। इस प्रतियोगिता में भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाने वाले संजय कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड ब्रायन एडीनाल को 2-0 से पराजित किया।
संजय ने क्वालीफाइंग में सामोआ के लाउपुले इकेरोमा को 3-0 से हराया था। सेमीफाइनल में संजय ने नाइजीरिया के प्रेफेगा किरिबेन को 2-0 से हराने में सफलता हासिल की थी। अनिल कुमार ने आस्टे्रलिया के एच. फकीरी को 6-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर रहने के बावजूद फकीरी को नियमों के उल्लंघन के चलते रजत पदक से वंचित होना प़डा। उधर भारतीय निशानेबाजों ने उम्मीदों के अनुरूप शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दो स्वर्ण और एक रजत पदक दिलाया।
कर्णी सिंह रेंज में अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग की जो़डी ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण जीता। दिल्ली में तीन अक्टूबर से शुरू हुए इन खेलों में भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक रहा। दूसरी ओर निशानेबाजी में ही महिलाओं ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया। बिंद्रा और नारंग ने संयुक्त रूप से 1,193 अंक हासिल करके चार साल पहले मेलबर्न में बनाए अपने रिकार्ड को तो़ड दिया। भारत के इन दोनों स्टार निशानेबाजों ने मेलबर्न में 1,189 अंक हासिल किए थे। इंग्लैंड के जेम्स हकल और केनी पार ने 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में 1,174 अंकों के साथ रजत पदक जीता। बांग्लादेश के अब्दुल्ल हेल बाकी और मोहम्मद आसिफ हुसैन ने 1,173 अंक पाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। जीत के बाद ओलम्पिक चैम्पियन बिंद्रा ने कहा, ""बीजिंग ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह मेरा दूसरा सबसे खुशी का पल है। देश के लिए पदक जीतना हमेशा खास मौका होता है। पहली बार है जब मैं अपने देश में इतनी ब़डी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा हूं।"" महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की महिला निशानेबाजों अनीशा सईद और राही सरनोबत ने स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या दो हो गई। दो स्वर्ण पदकों के अलावा भारत की झोली में निशानेबाजी ने एक रजत भी डाला।
ओमकार सिंह और दीपक शर्मा की जो़डी ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। निशानेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से उत्साहित राष्ट्रीय कोच सनी थॉमस ने कहा, ""खेलों से पहले मैंने अपने निशानेबाजों को क़डी मेहनत करने के लिए विवश किया और इसीलिए कुछ ने सोचा कि मैं तानाशाह जैसा हूं। अब मुझे लग रहा है कि मैं सही साबित हुआ। यह तो शुरूआत भर है। अभी हमारे निशानेबाज कई पदक जीतेंगे।"" इस बीच, भारत की अनुभवी लिएंडर पेस और महेश भूपति की जो़डी ने पुरूषों के युगल मुकाबले में मंगलवार को श्रीलंका के थंगाराजा दिनेशकंथन और अमरेश जयविक्रमे को 6-3, 6-3 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। पेस-भूपति का `ार्टरफाइल में अगला मुकाबला इंग्लैंड के जोश गुडॉल और जेम्स वार्ड के साथ होगा। तैराकी में वीरधवल ख़डे ने 50 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में पहुंच कर इतिहास रचा। वे राष्ट्रमंडल खेलों में फाइनल में पहुंचने वाले पहले तैराक हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें