लास वेगास (नेवाडा)। भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल और जीव मिल्खा सिंह ने यूएस पीजीए श्राइर्न चिल्ड्रन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले राउंड में खराब शुरूआत की जिससे उन पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।
यूएस पीजीए टूर पर जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय गोल्फर अटवाल ने एक अंडर 70 का कार्ड बनाया जिससे वह संयुक्त रूप से 83वें स्थान पर हंै। सीनियर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह पांच ओवर 76 से 129वें नंबर पर हंै। रोबर्ट गैरिग्स, विल मैकेजी, माइकल जेटजिंग, जान सेडन और कैमरोन ट्रायंगेल साल अंडर 64 के कार्ड से पहले राउंड के बाद संयुक्त बढत बनाए है।





















