नई दिल्ली। भारत के विभिन्न राज्यों में बोली जाने वाली अलग-अलग भाषाओं का समावेश एक अक्टूबर से सफदरजंग स्टेशन पर भी दिखाई देगा।
दरअसल यहां कॉमनवेल्थ एक्सप्रेस ट्रेन को खडा किया जाएगा जिसमें छह बोगियों में दस क्षेत्रीय व अंग्रेजी और हिन्दी भाषा में खिलाडियों, विदेशी मीडिया और लोगों को खेल के इतिहास व वर्तमान स्थिति की जानकारी दी जाएगी। यह कार्य उत्तरी रेलवे के स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड के द्वारा किया जाएगा। इसमें कई खिलाडी भी शामिल रहेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल के दौरान खिलाडियों को आगरा में ताज नगरी की मुफ्त सैर इसी ट्रेन से कराए जाने की योजना है। राष्ट्रमंडल ओसी के पदाधिकारी का कहना है कि इस योजना के पीछे भारत के विभिन्ना राज्यों की संस्कृति से विदेशी खिलाडियों व विदेशी मीडिया को रूबरू कराने की योजना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन भी चलवाने के लिए रेलवे से कहा गया था जिसमें दस क्षेत्रीय भाषाओं सहित अंग्रेजी और हिन्दी भाषा में राष्ट्रमंडल के इतिहास और मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार ट्रेन की अंतिम छह बोगियों में खेल से संबंधित चीजों व अन्य सामग्री को भी प्रदर्शन किया जाएगा।





















