नई दिल्ली। अयोध्या मामले में इलाहाबाद उच्चा न्यायालय के फैसले से एक दिन पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा कि सरकार को न्यायालय के फैसले के बाद किसी तरह की समस्या पैदा होने की आशंका नहीं है। चिदम्बरम ने कहा, ""भारत आगे बढ़ चुका है, 1992 (बाबरी ढांचा विध्वंस) के बाद जन्मे लोगों का इस मामले में अलग रूख है। मैं न्यायालय के फैसले के बाद किसी तरह की समस्या पैदा होने की संभावना नहीं देख रहा हूं।""
गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने इलाहाबाद उच्चा न्यायालय के गुरूवार को प्रस्तावित फैसले के बाद किसी भी समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा, ""मुझे उम्मीद है कि शांति और साम्प्रदायिक सौहाद्रü का माहौल बना रहेगा। केंद्र सरकार ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए विभिन्न एजेंसियों के 1.90 लाख जवान तैनात किए गए हैं। मुझे लगता है कि 1.90 लाख सुरक्षाकर्मी कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जरूरत से भी ज्यादा हैं।"" शांति की अपील करते हुए चिदम्बरम ने कहा कि उच्चा न्यायालय के फैसले को एक कानूनी प्रक्रिया के अंत के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विवाद से जु़डा कोई पक्ष असंतुष्ट होगा तो वह फैसले के खिलाफ सर्वोच्चा न्यायालय में अपील दायर कर सकता है।





















