कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेव़ाड-गोवा एक्सप्रेस में भि़डंत, 21 की मौत

मथुरा। मथुरा के पास मेव़ाड एक्सप्रेस और गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों में बुधवार त़डके करीब पांच बजे हुई भीषण टक्कर में 21 लोगों की मौत हो और तीस से अधिक घायल हो गए। यह टक्कर दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर हुई जहां दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर थीं। ट्रेन में फंसे सभी लोगों को निकाल लिया गया है, मगर मलबा हटाने का कार्य अभी जारी है। हादसे की चपेट में आने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। यह हादसा मथुरा के बाजना पुल से पास हुआ है, जो मथुरा से चार-पांच किलोमीटर दूरी पर है। लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली और निजामुद्दीन में हेल्पलाइन केंद्र स्थापित किए हैं जिनके नंबर क्रमश: 011-23740020 और 011-24359748 है। हादसे में एक बोगी पूरी तरह तबाह हो गई। दोनों ट्रेन दिल्ली की ओर बढ़ रही थीं और वे एक ही ट्रैक पर थीं। मेव़ाड एक्सप्रेस आगे चल रही थी और उसके पीछे गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आ रही थी। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने पीछे से मेव़ाड एक्सप्रेस को टक्कर मारी। हादसे में गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि मेव़ाड एक्सप्रेस का लेडिज कम्पार्टमेंट तबाह हो गया। घायलों को मथुरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों के इलाज के लिए दिल्ली से एक 12 डॉक्टरों की टीम मथुरा भेजी गई है। हादसे के वक्त आसपास गहरा अंधेरा होने की वजह से राहत-बचाव कार्यो में बहुत दिक्कतों का सामना करना प़डा। रोशनी की माकूल व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोगों को समय रहते बाहर निकाला जा सका और उनकी जानें चलीं गईं। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गोवा से तथा मेव़ाड एक्सप्रेस उदयपुर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के लिए जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर मेव़ाड एक्सप्रेस दिल्ली-आगरा ट्रैक पर ख़डी थी। बताया जा रहा है कि किसी यात्री ने चेन खींच दी थी जिससे मेव़ाड एक्सप्रेस को बीच रास्ते मे रूकना प़डा। इस बात की जानकारी संबंधित रेलवे स्टेशन को भी थी।
सिग्नल फेल हुआ या ड्राइवर की गलती
हादसे के पीछे डिवीजनल रेलवे मैनेजर ने दो कारण बताए हैं। उनका कहना है कि पहला कारण यह हो सकता है कि सिग्नल फेल हो गया, दूसरा गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ड्राइवर की गलती हो सकती है। उनका कहना है कि अब तक की जानकारी के मुताबिक गोवा एक्सप्रेस के ड्राइवर की गलती से यह हादसा हुआ है। गोवा एक्सप्रेस का ड्राइवर सिग्नल तो़डकर आगे बढ़ गया। यातायात प्रभावित
इस हादसे के बाद इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। एक ट्रेन का संचालन रद्द करना प़ड गया जबकि 13 ट्रेनों को मार्ग बदलकर विलंब से रवाना किया गया।
मुआवजे और जांच की घोषणा
इस ट्रेन हादसे को रेलवे मंत्री ममता बनर्जी ने गंभीरता से लिया है और स्वयं पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। उन्होंने हताहतों के प्रति दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख तथा साधारण घायलों को दस-दस हजार रूपए मुआवजे की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने घटना की जांच के लिए एक उच्चा स्तरीय समिति गठित करने के आदेश दिए हैं। रेलवे ममता के आदेश मिलते ही लखनऊ रेलवे मंडल के कमिश्न की अगुआई में जांच समित का गठन कर दिया है। ममता ने कोलकाता में कहा कि मैंने इस घटना की जांच के लिए एक उच्चास्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया है। समिति जांच करने के बाद रिपोर्ट मुझे सौंपेगी। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपए तथा गंभीर घायलों को एक-एक लाख रूपए तथा साधारण घायलों को दस-दस हजार रूपए का मुआवजा दिया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें