नई दिल्ली। भी़डभ़ाड, तंग दुकानें, जाम और विदेशी पर्यटकों वाले सस्ते होटलों के लिए विशेष तौर पर अपनी पहचान रखने वाला मध्य दिल्ली का पह़ाडगंज अब बदला-बदला नजर आ रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर इसे भी संवार दिया गया है।
पह़ाडगंज को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जो़डने वाली स़डक जहां हमेशा जाम की स्थिति रहती है, वह अन्य स़डकों की तरह दिखने लगी है। इस स़डक के लॉज नए रूप-रंग में दिखाई दे रहे हैं तो कई दुकानों ने अपनी साज-सज्जा एक जैसी कर ली है। पह़ाडगंज गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने बताया, "" खेलों के समय यहां आने वाले पर्यटकों की मेजबानी करने के लिए हम तैयार हैं। कमरों की बुकिंग होने लगी है। इस दौरान व्यापार में भी इजाफा होगा।"" दिल्ली नगर निगम के प्रवक्ता दीप माथुर ने बताया, ""यहां आने वाले लोगों ने पह़ाडगंज के होटलों का नया रूप देखकर काफी अच्छा महसूस किया। स़डकों के चौ़डा होने पर दैनिक यात्री भी इसकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं।"" पह़ाडगंज में करीब 705 से अधिक अतिथि गृह हैं, उम्मीद जताई जा रही है कि खेलों के दौरान इन अतिथि गृहों में 17,000 से अधिक कमरों की व्यवस्था हो जाएगी। पह़ाडगंज के मुख्य बाजार की गलियों की हालत सुधारने के लिए स्थानीय निकाय ने "दिल्ली इंटेग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस)" की सेवाएं ली थीं। यहां के आठ ब़डी और 48 आंतरिक स़डकों की मरम्मत करने के बाद स़डकों के किनारे रिक्शा और ऑटो ख़डा करने के लिए जगह बनाई गई है। पह़ाडगंज में आए इस बदलाव से यहां के व्यवसायियों भी संतुष्ट हैं। रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली स़डक का काफी विकास किया गया है। यही नहीं बिजली के खंभों पर लटकने वाले केबल के तारों को हटा दिया गया है। उत्तर रेलवे प्रभाग के प्रबंधक (दिल्ली) अश्विनी लोहनी ने बताया कि स्टेशन पर काफी बदलाव किया गया है। वह स्टेशन पर नई सुविधाओं को बढ़ाना चाहते थे।





















