सिंगापुर। एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 80 डालर प्रति बैरल की भारी गिरावट दर्ज की गई। न्यूयॉर्क मकेर्टाइल एक्सचेज में दिसंबर डिलीवरी के लिए कच्चो तेल की कीमत आज 74 सेंट गिरकर 79.76 डालर प्रति बैरल पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई हैं। शुक्रवार को इसकी कीमत 69 सेंट घटकर 80.50 डालर पहुंच गई थी। इससे पूर्व, पिछले सप्ताह कच्चो तेल की कीमत 82 डालर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई थीं। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर निवेशकों को संदेह है जिसका असर कच्चो तेल की कीमत पर दिख रहा हैं। इस सप्ताह निवेशकों की नजर कंपनियों के नतीजे और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आंकडों पर होगी।