कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

युवराज को हटना निराशाजनक : पोंटिंग

चंडीगढ। आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह को भारतीय टेस्ट टीम से हटाया जाना बेहद निराशाजनक है। पोंटिंग ने भारतीय दौरे पर पहुंचने के बाद अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में कहा, युवराज को टेस्ट सीरीज से हटाया जाना निराशाजनक है। लेकिन उनके बगैर भी भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी सशक्त है। इस टेस्ट सीरीज के काफी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होने की उम्मीद है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज एक अक्टूबर से मोहाली में शुरू होगी। पोंटिंग ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने में सफल रहेगी। उनकी कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने भारत में अब तक एक भी सीरीज नहीं जीती है। लेकिन पोंटिंग इस बार इस निराशा को पीछे छोडना चाहते है।
भारत में पोंटिंग का रिकार्ड बहुत अच्छा नहीं है। एशेज और अगले साल के विश्वकप से पहले यह सकारात्मक प्रदर्शन करना चाहते है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच प्रतिद्वंद्विता बडी है। और अतीत में मैदान में खेल के अलावा बाहर के विवादों ने भी सुर्खिया बटोरी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें