कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीनाथ होंगे चैमियंस ट्रॉफी में मैच रेफरी

दुबई, 14 सितंबर। भारतीय पूर्व पेसर जवागल श्रीनाथ दक्षिण अफ्रीका में 22 सितंबर से होने वाली चैंपियंस ट्राफी में मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। इंटरनेशलन क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार को पांच अक्टूबर तक होने वाले इस टूर्नामेेंट के गु्रप रांउड के लिए अंपायरों और मैच रेफरियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी। टूर्नामेंट के दौरान श्रीनाथ के अलावा न्यूजीलैड के पूर्व कप्तान जैफ क्रो और श्रीलंका के रोशन महानामा मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। आईसीसी ने मैदानी अंपायरों के रूप में आईसीसी अंपायरों की इमिरेट्स इलीट पैनल के बिली बाउडेन, अलीम दार, स्टीव डेविल, इयान गोल्ड, डरेल हार्पर, टोनी हिल, असद राउफ और साइमन टफेल केा नियुक्त किया है। आईसीसी ने 18 से 20 सितंबर तक होने वाले प्रैक्टिस मैचों के लिए भी अघिकारियों की घोषणा की है। इन मैचों को वनडे इंटरनेशनल मैचों का दर्जा हालिस नहीं होगा। आईसीसी ने कुछ पैक्टिस मैचों में आईसीसी अंपायरों के इमिरेट्स इंटरनेशनल पैनल के मराइस इरासमस और ब्रायन जलिंग को तीसरा अंपायर नियुक्त किया है। सेमीफाइनल और फाइनल में मैच अघिकारियों की घोषणा बाद में की जाएंगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें