कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कहां जाएंगे ये सिक्के!

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के मुकाबलों और सभी स्टेडियमों पर सुरक्षा बल द्वारा किसी को भी सिक्के साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है लेकिन सवाल है कि यहां जो सिक्के जमा कराए गए हंै वे आखिर कहां जाएंगे।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कल उद्घाटन समारोह में सिक्के ले जाने पर प्रतिबंध था और इसी वजह से दिल्ली पुलिसकर्मियों ने कल देश और विदेशी दर्शकों से एक, दो, पांच और दस के सिक्के स्टेडियम के बाहर ही जमा करा लिए। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने 44 वस्तुओं को स्टेडियम के लिए प्रतिबंधित श्रेणी में रखा था लेकिन दर्शकों का आरोप था कि उन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

आस्ट्रेलिया से यहां आए जैक ने कहा कि यह ठीक नहीं है। मैं प्रवश टिकट के पीछे लिखे दिशानिर्देशों के अनुसार गया था। उसमें सिक्के के बारे में कोई बात नहीं लिखी थी लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सभी सिक्के ले लिए। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा निशा ने कहा कि अन्य लोगों की तरह मेरे पास भी सिक्के थे। मुझे भी ये सिक्के बक्से में डालने पडे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें