कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एचडीएफसी का मुनाफा 26.3 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई। देश का सबसे ब़डा आवास ऋण प्रदाता एचडीएफसी का मुनाफा जनवरी-मार्च तिमाही में 26.3 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 733.37 करो़ड रूपये से बढ़कर 926.38 करो़ड रूपये हो गया है। हालांकि इसी अवधि में कंपनी की कुल आय 3,153.61 करो़ड रूपये से घटकर 2,899.3 करो़ड रूपये हो गई है।
वित्तीय वर्ष 2009-10 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 23.8 प्रतिशत बढ़कर पिछले साल के 2,282.5 करो़ड से बढ़कर 2,826.5 करो़ड रूपये हो गया।
इसी दौरान कंपनी की आय पिछले साल के 11,017.6 करो़ड रूपये से बढ़कर 11,360 करो़ड रूपये हो गई है। कंपनी की प्रति शेयर कमाई 2008-09 के 80.10 रूपये से बढ़कर 98.80 रूपये हो गई। कंपनी ने प्रति शेयर 36 रूपये का लाभांश घोषित किया है। साथ ही कंपनी के शेयर को पांच हिस्सों में बांटने का फैसला किया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें