कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रूचिका को स्कूल से निकाला नही गया था

चण्डीगढ। सेके्रड हार्ट स्कूल ने शुक्रवार को कहा कि रूचिका गिरहोत्रा को कभी भी स्कूल से नही निकाला गया था बल्कि फीस नहीं जमा करने की वजह से सूची से उसका नाम हटाया गया था। विद्यालय के चण्डीगढ-शिमिला क्षेत्र के प्रवक्ता फादर थॉमस अंचानिकाल विकार जनरल ने कहा, रूचिका को कभी भी स्कूल से नही निकाला गया था। वह लगातार छह महीने तक (अप्रैल-सितंबर 1990) स्कूल फीस नही भर सकी थी, इसी वजह से उसका नाम सूची से हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि ऎसी संभावना है कि रूचिका के अभिभावक ने उसे स्कूल से निकाल लिया था। ऎसा कहा जा रहा था कि सितंबर 1990 में स्कूल से रूचिका को निकाला गया था। चण्डीगढ प्रशासन ने इस मामले की जांच मजिस्ट्रेट से कराने का आदेश दिया था। रूचिका को स्कूल से निकाले जाने के मामले में प्रधानाचार्य सिस्टर सेबेस्टिना की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सितंबर 1990 में जब स्कूल ने रूचिका को निकाला था उस समय सिस्टर सेबेस्टिना ही प्रधानाचार्या थी।
गौरतलब है कि 12 अगस्त 1990 को हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस. राठौड ने 14 वर्षीया रूचिका के साथ दुव्र्यवहार किया था और इसके तीन साल बाद रूचिका ने आत्महत्या कर ली थी। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने पिछले दिनों रूचिका मामले में राठौड को छह महीने की सजा सुनाई थी लेकिन 10 मिनट के भीतर ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें