कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में गोमांस परोसे जाने की निंदा की

अहमदाबाद। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान विदेशी मेहमानों को गोमांस परोसा जाने का आरोप लगाते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कडी निंदा की। मोदी ने कहा कि यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और विनोबा भावे का अपमान है जिन्होंने हमेशा गो हत्या का विरोध किया था।
वडोदरा में एक चुनावी सभा में मोदी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के नाम पर कांग्रेसी नेता करोडों का भ्रष्टाचार कर रहे है। हिंदुस्तान में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। देश के कई राज्यों में गोवध पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद राष्ट्रमंडल खेलों में आए विदेशियां को गोमांस परोसा जा रहा है। मोदी ने कांग्रेस की रीति व नीति को देश की संस्कृति के खिलाफ बताते हुए जनता से आह्वान किया कि राज्य में दस अक्टूबर को होने वाले महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर दे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें