नई दिल्ली। लोधी कॉलोनी इलाके में सात वर्षीय एक बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ टाइप फाइव के सर्वेट क्वार्टर में रहती थी। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स के ट्रामा सेटर में रखा गया है।
पुलिस के अनुसार गुरूवार को दोपहर लोधी कॉलोनी निवासी कुंदन लाल की बेटी ममता (7) अपने बहन-भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह बिजली के एक खुले तार से टकरा गई जिससे उसे जोर का करंट लगा। उसे एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भारत समाचार
दिल्ली: करंट से बच्ची की मौत




















