कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल (तीरंदाजी): राहुल बनर्जी सेमीफाइनल में पहुंचे

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के अनुभवी तीरंदाज राहुल बनर्जी पुरूषौं की रिकर्व स्पर्धा के व्यक्तिगत मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
राहुल ने यमुना स्पोट्र्स काम्पलेक्स में रविवार को आयोजित मुकाबले में आस्टे्रलिया के मेट मेनोनवेल्स को शूटआउट के जरिए पराजित किया। मेट ने हालांकि प्रतियोगिता के पहले वरीयता प्राप्त खिल़ाडी राहुल को जोरदार टक्कर दी और पांच सेटों के बाद भी स्कोर बराबरी तक रखने में सफल रहे। नवीं वरीयता प्राप्त मेट ने जहां पांच सेट में 27, 26, 27, 30 और 24 अंक हासिल किए वहीं राहुल ने 26, 29, 29, 28 और 24 अंक जुटाए। इस तरह दोनों के हिस्से 136 अंक आए। इसके बाद इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले का फैसला शूट आउट के जरिए होना था, जिसमें राहुल ने 10 अंक हासिल किए जबकि मेट 9 अंक ही हासिल कर सके। भारतीय तीरंदाजी टीम ने 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। तीरंदाजी टीम अब तक दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीत चुकी है। रविवार को दीपिका कुमारी ने रिकर्व व्यविक्तग स्पर्धा में स्वर्ण जीता जबकि अनुभवी डोला बनर्जी ने कांस्य हासिल किया। राहुल डोला के छोटे भाई हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें