कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नाल्को की तांबा व कोयला कारोबार में उतरने की योजना

भुवनेश्वर, 22 सितंबर। अपने कारोबार विस्तार को गति देने के लिए राष्ट्रीय एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को)ने तांबा और कोयला व्यवसाय में उतरने की योजना बनाई है। कंपनी से जुडे लोगों के अनुसार नाल्को के अघिकारियो ने हाल ही में अफ्रीकी देश शिकांगो का दौरा करके वहां कोयला खदानों के बारे में चर्चा की है। कंपनी इंडोनेशिया में कोयला कारोबार के बारे में भी बातचीत कर रही है। कंपनी तांबा खदान और तांबा गलाई के कारोबार की भी योजना बना रही है। कंपनी व्यवसाय विविघता को तरजीह दे रही है। कि यदि एक क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा न रहे तो उसकी दूसरे से पूर्ति की जा सके । देश की तीसरी सबसे बडी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी नाल्को ने गत वित्त वर्ष में तीन लाख 61 हजार 262 टन एल्युमिनियम का उत्पादन किया था। कंपनी ने पिछले सप्ताह परमाणु ऊर्जा परियोजना में निवेश करने की भी घोषणा की है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें