कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल: कुश्ती में भारत के 2 पदक तय

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक मिलने तय हो गए हैं।
भारतीय पहलवान संजय और रवींद्र सिंह अपने-अपने वर्ग में फाइनल में जगह बना चुके हैं। फाइनल मुकाबला मंगलवार शाम को खेला जाएगा। 74 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में संजय का सामना दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड ब्रायन एजीनाल से होना है जबकि इसी दिन खेले जाने वाले एक अन्य खिताबी मुकाबले में रवींद्र 60 किलोग्राम भार वर्ग में इंग्लैंड के टेरेस बोसान क्रिस्टोफर के साथ भि़डेंगे। रवीन्द्र ने क्वालीफाइंग में श्रीलंका के एएसएसडी कुमार को 13-0 से पराजित किया जबकि सेमीफानल में वह नाइजीरिया के जोसफ रोमिया पर 8-0 से जीत दर्ज की। इसी तरह संजय ने क्वालीफाइंग में सामोआ के लाउपुले इकेरोमा को 3-0 से हराया था। सेमीफाइनल में संजय ने नाइजीरिया के प्रेफेगा किरिबेन को 2-0 से हराने में सफलता हासिल की।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें