कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल: पर्यटकों की दोस्त बनेंगी पीसीआर गाडियां

नई दिल्ली। दिल्ली में तैनात पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की गाडियां किसी आपात फोनकॉल पर राष्ट्रमंडल खेल आयोजन स्थलों तक पहुंचने में सिर्फ एक मिनट का समय लेंगी और कई लिहाज से पर्यटकों की "दोस्त" साबित होंगी। इसके अलावा ये गाडियां हजारों की संख्या में जुटने वाले पर्यटकों, खिलाडियों और अधिकारियों के लिए यातायात का साधन भी बनेंगी।

दिल्ली में इस तरह की 630 गाडियां तैनात की गई हैं, जो पर्यटकों को प्रमुख पर्यटक स्थलों तक पहुंचाने का भी काम करेंगी। इन गाडियों में चिकित्सा के अलावा एक टूर गाइड और पीने के पानी की व्यवस्था होगी। अगर पर्यटक प्यासा है तो इन गाडियों से पानी लेकर अपनी प्यास बुझा सकता है। खेलों के लिए प्रमुख आयोजन स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के करीब 25, खेल गांल के करीब आठ और अन्य आयोजन स्थलों के करीब दो-दो पीसीआर गाडियों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस ने पर्यटकों को प्रमुख ऎतिहासिक स्थलों तक पहुंचाने के लिए भी 10 यात्री पीसीआर गाडियों का इंतजाम किया है। इन गाडियों में युवा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो अंग्रेजी भी बोल सकते हैं। मौजूदा समय में दिल्ली पुलिस ने कुल 630 पीसीआर गाडियां खेलों के लिए तैनात कर रखी है। इनमें 168 ट्रेवेरा, 205 क्वॉलिस और 257 जिप्सी शामिल हैं। जब इन्हें कहीं जाने का संदेश नहीं मिले तो ये गाडियां शहर के प्रमुख स्थानों पर ख़डी रहती हैं। तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले खेलों के दौरान 7000 खिलाडियों और अधिकारियों के अलावा देश और दुनिया से हजारों की संख्या में पर्यटकों के नई दिल्ली पहुंचने के आसार हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें