लंदन। ब्रिटेन की एक काउंसिल ने अपने कर्मचारियों पर सास को लेकर चुटकुले सुनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
समाचार पत्र "डेली टेलीग्राफ" में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक काउंसिल "लंदन बॉरो ऑफ बार्नेट" के अधिकारियों का कहना है कि अपनी पत्नी की मां को लेकर चुटकुले सुनाना स्वीकार्य नहीं है। इस संबंध में काउंसिल ने 12 पन्नों का एक आदेश जारी किया है, जिसे "कल्चरल एवेयरनेस : जनरल प्राब्लम्स" नाम दिया गया है। यह आदेश एक पुस्तिका के रूप में है। लंदन में 33 बॉरो हैं और उनमें बार्नेट में महिलाओं की सर्वाधिक जनसंख्या है।
बार्नेट में महिलाओं की संख्या पुरूषों से अधिक है। यहां 170,000 महिलाएं रहती हैं जबकि पुरूषों की संख्या 161,500 है। पत्नी की मां अपने दामाद के लिए हमेशा से चुटकुले का विषय रही है। सास के संबंध में सबसे प्राचीन चुटकुले का साक्ष्य पहली शताब्दी काल है। उस काल के चुटकुले में कहा गया है, ""अगर आपकी सास जिंदा है तो आपका खुश रहना असंभव है।""
भारत समाचार
सास पर चुटकुले सुनाने पर प्रतिबंध




















