कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमेरिकी ओपन : नडाल, जोकोविक और शारापोवा की जीत

न्यूयार्क। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरूष खिल़ाडी स्पेन के राफेल नडाल, दूसरे वरीय खिल़ाडी सर्बिया के नोवाक जोकोविक और पूर्व महिला सर्वोच्च वरीयता प्राप्त रूसी खिल़ाडी मारिया शारापोवा वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। नडाल ने पहले दौर में तामुराज गाबाशवली को 7-6, 7-6, 6-3 से पराजित किया जबकि जोकोविक ने अपने ही देश के डेविस कप खिल़ाडी विक्टर ट्रायोस्की को क़डे संघर्ष के बाद 6-3, 3-6, 2-6, 7-5, 6-3 से हराने में सफल रहे। शानदार फार्म में चल रहीं शारापोवा ने पहली बाधा पार करने के लिए आस्ट्रेलिया की जेमिला ग्रॉथ को पराजित किया।
शारापोवा को हालांकि इसके लिए क़डा संघर्ष करना प़डा। उन्होंने यह मैच 4-6, 6-3, 6-1 से जीता। अमेरिकी ओपन में भारत की सर्वोच्चा वरीय महिला खिल़ाडी सानिया मिर्जा भी दूसरे दौर में पहुंच चुकी हैं। क्वालीफाईंग के जरिए मुख्य दौर में जगह बनाने वाली सानिया ने एक दिन पहले पुर्तगाल की मिशेल लार्चर दे ब्रीटो को 6-3, 6-2 से पराजित किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें