मैसूर। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिंस टेक्नोलाजीज चालू वर्ष वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान 6000 नए इंजीनियरों की भर्ती करेगी। इंफोसिंस के एचआर विभाग के प्रमुख टीवी मोहनदास कालेजों से बडे पैमाने पर इंजीनियरों की भर्ती शुरू हो चुकी है। मार्च 2010 तक 6000 नई भर्तियों की जाएंगी। इंफोसिस और उसकी सहायक कंपनियों में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कुल 8719 कर्मचारियों की भर्ती की गई। मोहनदास ने बताया कि पिछले नौ महीनों के दौरान कंपनी ने 18500 नई भर्तियों की और 31 मार्च तक यह आंकडा 24500 तक पहुंच जाएगा। पिछले वष् जब सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग आर्थिक मंदी की गिरफ्त में था, तब भी कंपनी ने 28231 लोगों की भर्ती की थी।