कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में शुक्रवार को माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) हथियारबंद कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कम से कम छह पत्रकारों पर कथित रूप से हमला किया। लेकिन माकपा के जिला नेतृत्व ने इन आरोपों से इंकार किया। पुलिस के अनुसार माकपा कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से पत्रकारों के कैमरों और मोबाइल फोन को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनके अन्य सामान छीन लिए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, ""दो राष्ट्रीय समाचार चैनलों तथा एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकारों और फोटो पत्रकारों को लालगढ़ इलाके के पीराकाटा के पास बुरिपाला में बुरी तरह पीटा गया। उसके बाद उन्हें मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। वहां एक पत्रकार की हालत गंभीर बताई गई है।""
भारत समाचार
माकपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर हमला किया





















