कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पेने की अंगुली टूटी, वनडे सीरीज से बाहर पेने

नागपुर। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेने भारत के साथ खेली जा रही सात मैचों की एक दिवसीय सीरीज से बाहर हो गए है। बुधवार को नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले के दौरान पेने की अंगुली टूट गई। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने पेने के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि कर दी है। वह शुक्रवार को स्वदेश लौट जाएंगे। सीए ने अपने बयान में कहा,"दक्षिण आस्ट्रेलिया की प्रांतीय टीम के कप्तान ग्राहम मानोउ को पेने की जगह चुना गया है।
मानोउ तीसरे मुकाबले के लिए समय रहते भारत पहुंच जाएंगे।" पेने के चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलियाई टीम को गहरा झटका लगा है। वडोदरा में खेले गए पहले मैच में शानदार अर्धशतक वाले पेने बल्ले के साथ अच्छी लय में दिख रहे थे। उनकी गैर-मौजदूगी में आस्ट्रेलियाई टीम के पास कोई विशेषज्ञ विकेटकीपर नहीं रह गया है। नियमिति विकेटकीपर बै्रड हेडिन को चोट के कारण इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। इस कारण अब उसे मानोउ का इंतजार है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें