श्रीनगर। जम्मू कश्मीर से सेना को हटाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों को संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर तक पदयात्रा करने से रोकने के लिए कश्मीर घाटी के चार जिलों में आज कफ्र्यू लगा दिया गया है। जिन जिलों में कफ्र्यू लगाया गया है उनमें श्रीनगर, बारामूला, कुपवाडा और बांदिपुरा शामिल है।
इन जिलों के अलावा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले और अवंतिपोरा शहर में भी कफ्र्यू लगा दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि हुर्यित कांनफे्रस के लोग संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के दफ्तर तक रैली ने निकाल सके। इस रैली को कट्टरवादी वर्ग के नेता सइद अली शाह गिलानी का भी समर्थन प्राप्त है। शहर और संवेदनशील इलाकौं में भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है ताकि अलगाववादी रैली न कर सके।
भारत समाचार
घाटी में फिर कफ्र्यू





















