श्रीनगर। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था में तेजी से हो रहे सुधार को देखते हुए शनिवार को श्रीनगर के कई भागों से कफ्र्यू हटाने के साथ ही कश्मीर के कई हिस्सों में कफ्र्यू में ढील दी है। श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट मेहराज अहमद काकरू ने कहा, श्रीनगर के कई भागों में अग्रिम आदेशों तक दोपहर 12 बजे से कफ्र्यू हटा लिया गया है। दूसरी ओर एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू शहर के दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी जोन में कफ्र्यू में ढील दी गई है। उन्होंने बताया कि जम्मू के उत्तरी भाग और हजरतबल जोन में कफ्र्यू में ढील देने पर बाद में निर्णय किया जाएगा।
अधिकारियों ने उत्तरी कश्मीर के कुछ भागों में भी कफ्र्यू में ढील दी है। कुपव़ाडा में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक, त्रेहगाम और चोटीपोरा में सुबह दस बजे से कफ्र्यू में ढील दी गई है। गौरतलब है कि घाटी में चल रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हुर्रियत के पाक परस्त अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने शुक्रवार को 26 सितंबर तक विरोध प्रदर्शन और ह़डताल के आ±वान को वापस ले लिया था। गिलानी ने अपने आंदोलन में तब्दीली करते हुए घोषणा की थी कि आगे का आंदोलन कार्यक्रम भावी स्कूल परीक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। इस बीच, पुलिस ने कहा है कि पाबंदियों के बावजूद सोमवार से घाटी में सभी स्कूलें खुल जाएंगी। शैक्षिक और गैर शैक्षिक स्टाप को ले जाने वाली बसों को दिन में आने-जाने की छूट मिलेगी।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि स्टाफ के पहचान-पत्रों को ही कफ्र्यू पास मान लिया जाएगा और बच्चों के माता-पिता भी उनके साथ जा सकेंगे। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे बच्चों और स्कूल स्टाफ के आवागमन को सुगम बनाएं।
भारत समाचार
श्रीनगर से कफ्र्यू हटाया, कई क्षेत्रों में ढील दी





















