श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पाट्टन में एक भी़डभ़ाड वाले बाजार में अलगाववादियों ने अर्धसैनिक बल के दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी और उनके हथियार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पाट्टन कस्बे के व्यस्त बाजार में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के दल पर हमला कर दिया। एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तो़ड दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने काफी नजदीक से गोलियां चलाने के बाद वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद बाजार बंद हो गया।
भारत समाचार
कश्मीर में बाजार में गोलीबारी, 2 जवान शहीद





















