कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीनगर में कफ्र्यू हटाया गया, जनजीवन सामान्य

श्रीनगर। श्रीनगर में शनिवार को प्रशासन द्वारा कफ्र्यू हटाए जाने के बाद जनजीवन सामान्य दिखाई दिया और लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की। अलगाववादियों ने लोगों से सामान्य कामकाज शुरू करने की अपील की है। प्रशासन द्वारा कफ्र्यू हटा लिए जाने के बाद शनिवार को दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान दोबारा खुल गए और बसों की आवाजाही सामान्य तौर पर शुरू हो गई। राज्य में गांधी जंयती के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी का दिन होने की वजह से सरकारी कार्यालय, बैंक, डाकघर बंद रहे।
हुर्रियत के कट्टरपंथी ध़डे के नेता सैयद अली गिलानी ने शुक्रवार को प्रदर्शन नहीं करने का आह्वान किया था लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने यहां पर कफ्र्यू लगाया था। गिलानी के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, ""प्रशासन ने शुक्रवार को कफ्र्यू लगाया था, जिससे लोगों को राहत नहीं मिली। शनिवार को घाटी में जनजीवन सामान्य रहेगा।"" एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ""श्रीनगर में शनिवार को कफ्र्यू नहीं लगाया गया है। इसके अलावा घाटी के अन्य भागों से भी कफ्र्यू हटा लिया गया है।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें