नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक हूपर (सीईओ) द्वारा दिल्ली की जनसंख्या को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने क़डी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इसे "कठोर एवं कूटनीतिक मूल्यों के प्रतिकूल" करार दिया है। दिल्ली की जनसंख्या को लेकर हूपर द्वारा दिए गए बयान पर शीला ने संवाददाताओं से कहा, ""यह बहुत ही कठोर एंव "कठोर एवं कूटनीतिक मूल्यों के प्रतिकूल" है।"" खेल गांव में चल रही तैयारियों की समीक्षा कर रही शीला ने अपने आवास पर एक समारोह के दौरान कहा, ""हम बहुत मेहनत कर रहे हैं और काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। हमने बहुत की मुश्किल ƒ़ाडी में खेल गांव को अपने हाथ में लिया है।"" गौरतलब है कि शीला ने राष्ट्रमंडल खेलों पर हूपर के गत 30 जुलाई नकारात्मक बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा था, ""मार्क हूपर कौन हैं।""
भारत समाचार
शीला ने हूपर के बयान की आलोचना की





















