लंदन। इंग्लैड के तेज गेंदबाज रेयान साइडबाटम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। साइडबाटम ने नौ साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 22 टेस्ट मैचों में शिरकत की। यह 32 वर्षीय गेंदबाज पिछली बार इंग्लैड की तरफ से इसी साल टी-20 विश्व कप में खेला था जिसमें टीम पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी थी। उन्होंने अपने करियर के दौरान 25 वनडे और 18 टी-20 मैच भी खेले है।
भारत समाचार
रेयान साडबाटम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा





















