भारत समाचार
वुड्स की पत्नी को सताने लगा है एड्स का खतरा

इन प्रेमिकाओं में एक ऎसी कॉकटेल वेट्रेस मिंडी लाटन भी शामिल है जिसे एक घंटे के पांच पाउंड मिला करते थे। अमरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी आशंका जताई है कि इतनी सारी महिलाओं के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने के बाद यह संभव है कि वुड्स को एड्स हो गया हो। इन मामलों के एक विशेषज्ञ रूथ हाउस्टन का कहना है कि वुड्स सेक्स के आदी नहीं हैं लेकिन खेल की व्यस्तताओं के बीच मन बहलाने के लिए वह महिलाओं से यौन संपर्क बनाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ वुड्स के एड्स से संक्रमित होन की आशंका उस समय से जता रहे है जब से यह खुलासा हुआ है कि इस अमेरिकी गोल्फर ने अश्लील फिल्मों की नायिका जोसेलिन जेम्स के साथ संबंध बनाए थे। जोसेलिन उनकी आठवीं प्रेमिका बताई जा रही हैं।
वुड्स की 29 वर्षीय पत्नी एलिन अपने पति के कई महिलाओं के साथ संबंध होने की खबरों के बाहर आने के बाद से भयाक्रांत हो उठी हैं और उन्हें खुद के एड्स से पीडित होने का डर सताने लगा है। अमरीकी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने वुड्स के इस व्यवहार की कडी आलोचना की है। मनोवैज्ञानिक रोंडा फिंडलिंग के हवाले से डेली स्टार ने कहा, "वुड्स ने अपनी हरकतों से यह दिखाया है कि वइ अपनी पत्नी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कतई परवाह नहीं करते थे।" गौरतलब है कि 27 नवम्बर को कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से वुड्स की जिंदगी में भूचाल सा आ गया है।
अब तक ग्यारह महिलाओं ने उनके साथ अपने प्रेम संबंधों को कबूल किया है। इसमें बार गर्ल के अतिरिक्त पोर्न स्टार्स तक शामिल है। सेक्स स्कैंडल में फंसे गोल्फर टाइगर वुड्स के विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने पर उनकी पत्नी एलिन ने मोबाइल फोन फेंककर उनका दांत तो़ड दिया। "द सन" के अनुसार वुड्स के महिलाओं से संबंधों का खुलासा होने पर एलिन ने गुस्से में हुई बहस के बाद मोबाइल फेंककर उनका दांत तो़ड दिया। ब्रिटिश टेब्लॉयड ने कहा, "वुड्स अब शर्म के मारे मुंह छिपाते फिर रहे हैं क्योंकि उनका एक दांत टूट गया है। जिस रात उनकी कार हादसे की शिकार हुई, उसी रात एलिन गुस्से में उनके प्रेम प्रसंगों से आजिज आकर उनके मुंह पर मोबाइल फेंक दिया था।"




















