कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : चिदम्बरम ने कहा, सुरक्षा संबंधी चिंताएं दूर हुईं

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) को लेकर पैदा हुई सुरक्षा संबंधी चिंताओं को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दूर कर दिया है। चिदम्बरम ने समाचार चैनल सीएनएन को फोन पर बताया, ""सुरक्षा संबंधी सभी चिंताएं दूर कर दी गई हैं।
पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने खेलों से संबंधित 11 स्थलों में से 10 को अपने कब्जे में ले लिया है।"" चिदम्बरम ने कहा कि बाकी बचे एक स्थल को भी शनिवार को पुलिस अपने कब्जे में ले लेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बंदोबस्त अपनी जगह मुस्तैद है।
चिदम्बरम ने कहा कि पिछले रविवार को पुरानी दिल्ली इलाके में हुई गोलीबारी में दो ताइवानी नागरिकों के घायल होने की घटना को बहुत बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें