हैदराबाद। यहां के व्यस्ततम इलाके नारायणगुडा में एक स्कूल से सटी निर्माणाधीन इमारत ढहने से शुक्रवार को 12 लोगों की मौत हो गई। कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। सरकार ने इस हादसे की जांच के देश दे दिए हैं। प्रशासन के अनुसार 12 मृतकों में सात पुरूष, चार महिलांए और एक 18 माह की बच्ची शामिल है। पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था तभी अचानक इमारत ढह गई। दुर्घटना का शिकार हुए अधिकतर लोग मजदूर हैं। ऎसा माना जा रहा है कि दुर्घटना के समय इमारत में 12 से 15 लोग मौजूद थे। पुलिस और अगिनशमन कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्यो में लगे हुए हैं। एहतियातन स्कूल से बच्चों और शिक्षको को बाहर निकाल लिया गया है। दुर्घटना के बाद इमारत का मालिक भाग निकला। इस बीच नगर निकाय प्रबंधन मंत्री ए रामनारायण रेड्डी नेकहा कि मामले की जाचं के आदेश दे दिए गए हैं और इस संबंध में क़डी कार्रवाई की जाएगी।