नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के हुडा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी रूट पर तकनीकी खराबी के कारण रविवार को रेलगाडियों के संचालन में बाधा आई है और पिछले 50 मिनट से सेवा प्रभावित है।
खबर लिखे जाने के समय भी चाव़डी बाजार स्टेशन पर दो रेलगाडियां लगभग 50 मिनट से रूकी हुई थीं। दोनों गाडियों को खाली करा दिया गया है। इस कारण इस स्टेशन के साथ-साथ अन्य स्टेशनों पर सैक़डों यात्री फंसे हुए हैं। कुछ कारणों से जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर रूट पर भी गाडियों का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस कारण दोनों ओर यात्रा करने के वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना प़ड रहा है। गाडियों का संचालन कब शुरू होगा और किस कारण उनका संचालन रोका गया है, इस बारे में जानकारी देने वाला कोई नहीं है। चाव़डी बाजार स्टेशन पर बार-बार सिर्फ यही उद्घोषणा की जा रही है कि तकनीकी खराबी के कारण संचालन रोका गया है। इस संबंध में संपर्क किए जाने पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के सहायक जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र यादव ने कहा कि रेलगाडियों के एक ही स्टेशन पर रूकने की खबर सच है लेकिन जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर पर संचालन नियमित है। यादव ने बताया कि इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी अभी मिल नहीं पाई है।





















