नई दिल्ली। राजधानी में हर दिन डेंगू के मामले में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को भी दिल्ली में डेंगू के 72 मामले सामने आए। इस प्रकार अभी तक दिल्ली में डेंगू के कुल 1788 मामले आ गए। अभी तक इस बीमारी से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को एमसीडी के प्राप्त आंक़डों के अनुसार शाहदरा नार्थ में सबसे अधिक 17 मामले सामने आए जबकि रेलवे क्षेत्र में भी डेंगू का एक मामले दर्ज किया गया है वही सिविल लाइन्स जोन में भी रविवार को 16 मामले दर्ज किए गए। अभी तक सबसे अधिक 287 मामले साउथ जोन में दर्ज किए गए है। अभी तक एमसीडी क्षेत्र में 1572, एनडीएमसी में 169, एएआई में पांच, रेलवे क्षेत्र में छह, दिल्ली कैट क्षेत्र में छह मामले दर्ज किए गए है।





















