कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईडीएफसी को इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी का दर्जा

नई दिल्ली। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी (आईडीएफसी) ने गुरूवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उसे "इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी" का दर्जा दिया है।

इस कदम से आईडीएफसी को आधारभूत परियोजनाओं के लिए सस्ती ब्याज दरों पर और लचीला कर्ज उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने एक नियमित बयान में कहा कि आरबीआई ने गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) की श्रेणी में आईडीएफसी को इंफ्रास्ट्रक्चर वित्तीय कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया है। आरबीआई ने आधारभूत परियोजनाओं के लिए ऎसे संस्थानों पर लागू कर्ज की सीमा को हटाने के लिए एनबीएफसी समूह के अधीन एक नए समूह का गठन किया है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आईडीएफसी का शेयर 1.1 प्रतिशत बढ़कर 170.25 रूपये पर बंद हुआ।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें