मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपनी टीम के जज्बे की सराहा है।
नवी मुंबई के डी. वाई. पाटील स्टेडियम में रविवार रात आईपीएल के फाइनल मुकाबले में सुपरकिंग्स मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराकर तीसरे संस्करण की चैम्पियन बन गई। इस खिताबी जीत से प्रसन्न धौनी ने कहा, ""जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है। हम टूर्नामेंट के मध्य में दबाव में आ गए थे। परंतु अब मैं इस ट्रॉफी को पाकर बहुत खुश हूं। बोलिंगर और अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हम मुंबई पर दबाव बनाने में कामयाब रहे थे।"" उधर, मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने अपने टीम के सफर को शानदार करार दिया। उन्होंने कहा कि टीम ने कुछ कैच छो़डे और पारी की शुरूआत भी थो़डी धीमी रही। यही वजह थी कि टीम इस मैच में अच्छा नहीं कर सकी।





















