कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ललित मोदी अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में

नई दिल्ली। अपने खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए गठित अनुशासन समिति के दो सदस्यों को बदलने की मांग को लेकर आईपीएल के निलंबित कमिश्Aर ललित मोदी ने आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

मोदी ने तीन सदस्यीय समिति से अरूण जेटली व चिरायु अमीन को हटाने की मांग की। इनको हटाने के लिए मोदी ने तर्क दिया है कि ये दोनों सदस्य उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया रखते हैं। इस समिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सदस्य हैं। मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में बोम्बे हाईकोर्ट के 15 जुलाई के फैसले को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने मोदी की अनुशासन समिति की कार्रवाई पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी थी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें