कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिवाली पर मोबाइल एसएमएस में छूट नहीं

नई दिल्ली। दिवाली के शुभ अवसर पर अपने रिश्तेदारों, दोस्तों या किसी को भी मैसेज के जरिए बधाई देने से पहले एक बार सोच लिजिएगा क्योंकि चार व पांच नवंबर को एसएमएस के लिए कंपनियां छूट नही देगी और अपनी असली रेट वसूलेंगी।
कंपनियों का कहना है कि दिवाली, होली एवं नए साल में एसएमएस पर छूट नही दी जाती है वे अपना असली मूल्य लेती है, जो मोबाइल कनेक्शन के समय होता है। ऎसे त्यौहारों पर स्पेशल एसएमएस पैक या सस्ती दरों पर एसएमएस पैक वाली योजना लागू नही होगी। इस दौरान कोई भी मुफ्त एसएमएस की योजना भी लागू नही रहेगी। मोबाइल सेवा देने वाली सभी कंपनियां जैसे वोडाफोन, रिलायंस, भारती एयरटेल, टाटा इंडिकॉम आदि सभी इस प्रक्रिया को अपनाती है और ऎसे मौको पर जब ग्राहक जमकर एसएमएस करते है, छूट की बहार खत्म कर देती है।
कंपनियों का दावा रहता है कि इस बारे में वह अपने सभी ग्राहको को एसएमएस या कॉल के जरिए सूचना देती है, लेकिन कुछ ग्राहकों का कहना है कि इस बारे में उन्हें कंपनी की तरफ से कोई सूचना नहीं दी जाती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें