वाशी (नवी मुंबई)। मुम्बई के एक निजी अस्पताल में एक विवाहित महिला के साथ एक चिकित्सक के बलात्कार करने की पुष्टि चिकित्सकीय जांच में हुई है।वाशी शहर में स्थित लोटस अस्पताल के रेसीडेंट चिकित्सा अधिकारी विशाल वाणे को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
उस पर अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में एक मरीज के साथ बलात्कार करने का आरोप है। मामले की छानबीन कर रहे अधिकारी राजकुमार चपेकर ने कहा, ""चिकित्सकीय जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
"" पुलिस उपायुक्त अशोक धूदे ने पत्रकारों से कहा कि वाणे पर अस्पताल में मरीज के साथ बलात्कार करने संबंधी दंडात्मक आरोप लगाया गया है। यह घटना उस समय हुई जब शनिवार को नवरात्रि और दुर्गा पूजा समारोह के दौरान बेहोश हुई एक महिला को लोटस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने महिला के साथ रविवार त़डके बलात्कार किया। इसके बार पीç़डता ने घटना के बारे में अपने पति को बताया, जिसने बाद में पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
भारत समाचार
महिला के साथ (आईसीयू) में डॉक्टर ने किया था बलात्कार




















