कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टेलर के लिए जीवन बना संगीत की प्रेरणा

लंदन। "कंट्री" बैंड की गायिका टेलर स्विफ्ट संगीत के लिए अपने व्यक्तिगत जीवन से प्रेरणा लेती हैं। वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक 20 वर्षीया टेलर ने "ट्वाइलाइट" श्रेणी की फिल्मों के अभिनेता टेलर लॉटनर संग समय बिताया था। टेलर कहती हैं कि वह वास्तविक जीवन में भी उतनी ही ईमानदार हैं जितनी कि अपने गीतों में हैं। वह कहती हैं कि उनके साथ जीवन में जो कुछ भी हुआ उसे उन्होंने अपने गीतों में उतारा। टेलर के मुताबिक वह अपने निजी जीवन को गीतों में उतारने में बहुत सहजता महसूस करती हैं लेकिन वह बिना किसी का नाम लिए, तारीख या समय के जिक्र के बिना ऎसा करती हैं। वैसे टेलर यह भी कहती हैं कि अपने टूटे हुए रिश्तों के दुख-दर्द को गीतों में उतारना तो आसान होता है लेकिन उन्हें दोबारा सुनना बहुत दुखदायी होता है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें