कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एशेज : वार्न की नसीहत, आस्ट्रेलिया को हल्के में न ले इंग्लैंड

लंदन। आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को आगाह किया है कि वह इन दिनों बुरे दौर से गुजर आस्ट्रेलियाई टीम को आगामी एशेज श्रृंखला में हल्के में लेने की भूल न करे। इन दिनों आस्ट्रेलियाई टीम को निरंतर हार का सामना करना प़ड रहा है।
पहले उसे भारत दौरे पर करारी शिकस्त झेलनी प़डी और अब उसके ही घर में श्रीलंकाई टीम उसे मात दे रही है। इसको देखते हुए 25 नवंबर से आरम्भ हो रही एशेज श्रृंखला में इग्लैंड का पल़डा भारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
स्थानीय समाचार पत्र "द टेलीग्राफ" के अनुसार वार्न ने कहा, ""इन दिनों इंग्लैंड की टीम ज्यादा आक्रामक और अति आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। मेरी सलाह यह है कि उन्हें सहज होना चाहिए। अभी एक गेंद फेंकी भी नहीं गई और इंग्लैंड के खिल़ाडी अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चल रहे हैं।""
एक टेलीविजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने इंग्लैंड पहुंचे वार्न ने कहा, ""पिछले 20 वर्षो के दौरान मैंने देखा है कि आस्ट्रेलिया को बहुत कम बार एशेज में हार का सामना करना प़डा। आस्ट्रेलियाई टीम हमेशा से एशेज में बेहतरीन प्रदर्शन करती रही है। इस बार अगर इंग्लैंड के खिल़ाडी सोचते हैं कि वे आसानी से जीतेंगे तो यह उनकी गलत सोच है।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें