बिटबर्गन बैडमिंटन के फाइनल में रूपेश-सनवे की जो़डी
Oct 4, 2009 8:02 PM
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। जर्मनी में चल रहे बिटबर्गन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में रूपेश कुमार और सनवे थामस की भारतीय जो़डी साल के दूसरे डबल्स खिताब में सिर्फ एक कदम की दूरी पर रह गई है। इस टॉप-सीड भारतीय जोडी ने शनिवार रात पांचवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रिया के जुएर्गन कोच और पीटर जोनर की जोडी को सीधे गेम में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले इस भारतीय जोडी ने इस साल न्यूजीलैड ओपन का खिलाब जीता था। यहां मिली खबर के अनुसार भारत की जोडी ने ऑस्ट्रियाई जोडी को 38 मिनट में 21-17, 21-18 से पराजित किया। भारतीय जोडी फाइनल में क्रिस एडकोक और एंड्रयू एलिस की इंग्लैड की जोडी से भिडे़गी एडकोक और एजिस ने एक अन्य सेमीफाइनल में रासमुस बोडे और मिकेल डेल्बो लार्सन की डेनमार्क की छठी वरीयता प्राप्त जोडी को 21-17, 21-17 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।