कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

संग्रहालय बनाना चाहते हैं एल्टन जॉन

टोरंटो। संगीतकार और गायक एल्टन जॉन तस्वीरों के जरिए ब्रिटेनवासियों में खुद को यादगार बनाना चाहते हैं। उम्मीद है कि वह इसके लिए वह एक संग्रहालय बनवाएं, जहां लोग उनके संग्रह से रू-ब-रू हो पाएं।
वेबसाइट "टोरंटोसन डॉट को डॉट यूके" के अनुसार जॉन ने लंदन में दो गोदामों में कला से जु़डी ढेर सारी वस्तुएं जमा कर रखा है। जॉन ने कहा, ""मेरे पास दो गोदाम हैं, जहां पुराने पोशाक, मंच और वाद्ययंत्र रखे हुए हैं। सभी यादगार हैं। मैंने उसे प्रदर्शित करने का फैसला किया है। मेरे पास तस्वीरों का एक ब़डा संग्रह है।""
तिरसठ वर्षीय गायक ने कहा, ""इंग्लैंड में तस्वीरों से जु़डा कोई संग्रहालय नहीं है, जो कि होना चाहिए। मैं अपनी सभी यादगारा चीजों को देश के लिए छो़ड जाऊंगा। इसीलिए मैं एक संग्रहालय का निर्माण कराऊंगा।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें