कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभे़ड, पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभे़ड में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गया जबकि इसमें एक आतंकी मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकरी के बाद शुक्रवार त़डके से राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष कार्रवाई दल (एसओजी) और पुलिस ने सोपोर के क्रंाक्षीवन नसीम बाग इलाके के एक मकान को ƒोर रखा है। उन्होंने बताया, ""जवानों ने मकान के भीतर मौजूद आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों में मुठभे़ड शुरू हो गई जो अब तक जारी है।"" अधिकारी ने बताया, ""मुठभे़ड में एक आतंकवादी मारा गया है और आतंकवादियों पर अचानक हमला करने के लिए मकान में शुक्रवार सुबह पांच बजे दाखिल हुए कांस्टेबल के भी शहीद होने की आशंका है।"" पुलिस ने बताया कि मौके पर अतिरिक्त कुमुक भेजी गई है और पुलिस नागरिकों को ज्यादा नुकसान पहुंचाए बगैर मकान में छुपे आतंकवादियों पक़डने के लिए सावधानी से कदम बढ़ा रही है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें