बेंगलुरू। कर्नाटक में शनिवार को गणेश चतुर्थी और ईद-उल-फितर के त्योहार ब़डे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाए गए।
बेंगलुरू में सुबह रिमझिम बारिश के बावजूद भारी संख्या में लोग नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदों में जुटे और एक-दूसरे से गले मिले और बधाइयां दीं। इस मौके पर लोगों ने गरीबों को दान भी दिया। शहर में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक बारिश जारी रहने के कारण मैदान गीला हो गए थे और चारों तरफ कीच़ड था। इसके बावजूद नमाज के लिए भारी संख्या लोग जुटे। बेंगलुरू सहित राज्य के अन्य शहरों में गणेश उत्सव का आम नजारा देखा गया। भगवान गणेश की विशेष पूजा और आरती के लिए मंदिरों के बाहर लोग घंटों कतार में खडे रहे। सैक़डों हिंदू परिवारों ने अपने घर के सामने रंगोली बनाई और दरवाजों पर आम के पत्तों को टांगकर विƒन विनायक गणेश की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की।





















