कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ट्रेन की चपेट में आने से पांच हिरणो की मौत

बहराइच(उत्तर प्रदेश)। कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार से गुजर रही गोकुल एक्सप्रेस टेन के चपेट में आकर कट जाने से पांच हिरणों की मौत हो गई।
वन विभाग ने मारे गए हिरणों को पोस्टमार्टम कराया तथा गोकुल एक्सप्रेस के गार्ड व चालक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कतर्नियाघाट डिवीजन के प्रभागीय वनाधिकारी आर.के.सिंह ने सोमवार को बताया कि रेल विभाग के वादे के अनुसार जंगल से गुजरने वाली ट्रेनों की गति कम नही हो रही है और यह दुर्घटनाए इसी तरह घट रही है।
इससे पहले 2008 में ट्रेन से कटकर एक बाघ की मौत के बाद लखनउ मे वन विभाग व पूर्णेत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि जगल से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन में वन्य जीवों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा साथ ही कतर्नियाघाट सेचुरी के अधिक घटनाओं वाले चार क्षेत्रों में गाडियों की गति घटाकर 30 किमी प्रति घंटा कर दी जाएगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें