कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आसान होंगे विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के नियम

नई दिल्ली। भारत में विदेशी निवेश के रास्ते को आसान बनाने की कोशिश की गई है। अब प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से जुडी पूरी जानकारी एक ही दस्तावेज में मिल जाएगी। अब तक विदेशी निवेश से संबंधित नियम कायदे औद्योगिक नीति एवं उन्नति विभाग (डीआईपीपी) के 178 प्रेस नोट में फैले हुए थे। वणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने नए नीति दस्तावेज को जारी करते हुए यह साफ किया कि इससे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये कदम सिर्फ इसलिए उठाया गया है ताकि विदेशी निवेश के तौर तरीकों को आसान बनाया जा सके। फरवरी में विदेशी निवेश करीब सोलह प्रतिशत बढकर पौने दो अरब डॉलर हो गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें