भभुआ (उत्तर प्रदेश)। मोहनियां थाना इलाके में कला गांव के पास मंगलवार को बाईपास रोड पर मैजिक और मार्शल जीप की आमने सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।
घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें वारणसी भेजा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मैजिक में सवार लोग भभुआ विधानसभा चुनाव के नामांकन में शामिल होने जा रहे थे। कला गांव के पास सामने से तेज गति से आ रही मार्शल जीप ने मौजिक को टक्कर मार दी।
घायलों की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौडे़ । फंसे हुए यात्री को ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। दुर्घटना एक अज्ञत युवक सहित आशिक खान और सद्दाम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव बिहारी सिंह, की वाराणसी में मौत हुई। जबकि 13 लोग घायल हो गए।
भारत समाचार
दो वाहनों में टक्कर चार की मौत 13 घायल





















